मेले में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तैयारियां पूरी, बैठक में प्याऊ संचालन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई
अलवर। संयुक्त व्यापारी महासंघ (रजि.), अलवर की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को रिवाज रिसोर्ट में महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहन्दीरत्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी श्री जगन्नाथ महाराज जी के मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सात दिवसीय प्याऊ लगाने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान सात दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए प्याऊ सेवा संचालित की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं शीतल पेयजल के साथ विभिन्न प्रकार के शीतल पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
राकेश शर्मा को सौंपी संचालन की जिम्मेदारी
महासंघ ने प्याऊ सेवा के सुचारु संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी राकेश शर्मा को सौंपी। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
व्यापारी हितों पर भी हुई चर्चा
बैठक में महासंघ की आम सभा में प्राप्त सुझावों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में राजकुमार गोयल, सुरेश गुप्ता, रामलाल सैनी, दयानंद गुप्ता, लीलाराम सैनी, अनिल कुमार, प्रमोद गोयल, राकेश अरोड़ा, अभिषेक तनेजा, हेमंत खंडेलवाल, हितेश ठाकुर सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


