सद्गुरु सत्संग के साथ होगा आम भंडारा, श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
अलवर। प्रेम प्रकाश मंडल, अलवर के तत्वावधान में परम पूजनीय सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज जी के पावन शुभ आगमन के उपलक्ष्य में रविवार, 12 जुलाई 2026 को भव्य अमृत प्रवचन, सत्संग एवं आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
प्रेम प्रकाश मंडल, अलवर के अध्यक्ष आसाराम दातवानी ने बताया कि यह आध्यात्मिक कार्यक्रम कंपनी बाग के सामने स्थित एक निजी रिजॉर्ट में आयोजित होगा। कार्यक्रम के तहत सायं 5:30 बजे से अमृत प्रवचन एवं सत्संग का शुभारंभ होगा। पूज्य सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज अपने दिव्य प्रवचनों में मानव सेवा, प्रेम, सद्भाव, आध्यात्मिक जीवन तथा नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालेंगे। इसके बाद रात्रि 8:30 बजे से आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूज्य सद्गुरु महाराज का अलवर आगमन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सौभाग्य का अवसर है। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग एवं प्रवचनों का लाभ लेने का आग्रह किया।
आयोजन समिति के सदस्य सुभाष निहालानी ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
समिति के सदस्य तेजुमल रामचंदानी ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अमृत प्रवचनों एवं सत्संग का लाभ लेने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।
आयोजन समिति के सदस्य पवन कोरजानी ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है और सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला शक्ति भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। आयोजन में लाजवंती रामचंदानी, निशा ठाकुर, नीता ठक्कर, कोमल तख्तानी एवं डिंपल जिनसानी सहित अन्य महिला सदस्य विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग कर रही हैं।
इस आयोजन में प्रेम प्रकाश मंडल, अलवर, पूज्य सिंधी पंचायत अलवर, पूज्य बहराणा मंडल अलवर तथा भारतीय सिंधु सभा, जिला अलवर का विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज के दिव्य सान्निध्य, अमृत प्रवचनों एवं सत्संग का लाभ लेने तथा आम भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


