More
    Homeराजस्थानअलवरआचार्य वर्धमान सागर जी महाराज हुए समाधिस्थ

    आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज हुए समाधिस्थ

    अलवर में विनयांजलि सभा के माध्यम से दी जाएगी श्रद्धांजलि, 7 जुलाई को होगा आयोजन

    अलवर। दिगम्बर जैनाचार्य 108 श्री वर्धमान सागर जी महाराज संलेखनापूर्वक कुंथलगिरि सिद्ध क्षेत्र में समाधिस्थ हो गए। उनके समाधिस्थ होने का समाचार मिलते ही सकल दिगम्बर जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई। समाज के श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के तप, त्याग और आध्यात्मिक जीवन को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी विनयांजलि अर्पित की।

    आचार्य श्री के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सकल दिगम्बर जैन समाज, अलवर की ओर से 7 जुलाई 2026 (मंगलवार) को प्रातः 8:30 बजे श्री दिगम्बर जैन अग्रवाल पंचायती मंदिर, बलजी राठौड़ की गली स्थित सभागार में विनयांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

    समाज के मंत्री कैलाश चंद जैन ने सभी जैन धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आचार्य श्री को सामूहिक विनयांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

    आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के समाधिस्थ होने से दिगम्बर जैन समाज ने एक तपस्वी संत और आध्यात्मिक मार्गदर्शक को खो दिया है। श्रद्धालु उनके तप, संयम और धर्म साधना को सदैव प्रेरणास्रोत के रूप में स्मरण करते रहेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here