अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन ने रीना शर्मा को सौंपी नई जिम्मेदारी
थानागाजी। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन ने थानागाजी निवासी रीना शर्मा को संगठन की महिला विंग का थानागाजी अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति संगठन की राष्ट्रीय महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती चमन कंवर के निर्देश तथा राजस्थान प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष सुनीता सैनी की अनुशंसा पर की गई है।
जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि संगठन को विश्वास है कि रीना शर्मा संगठन की गरिमा, सिद्धांतों और उद्देश्यों के अनुरूप निष्ठा, ईमानदारी तथा समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन की राष्ट्रीय कोर कमेटी ने रीना शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


