More
    Homeराजस्थानखैरथलस्टिंग पेय की 21,200 केन सीज, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

    स्टिंग पेय की 21,200 केन सीज, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

    स्टिंग के लेबल पर भ्रामक दावों की जांच के बीच भिवाड़ी में बड़ी कार्रवाई, नमूने भी लिए गए

    भिवाड़ी। प्रदेश में चलाए जा रहे “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को भिवाड़ी स्थित वरुण बेवरेज लिमिटेड पर कार्रवाई करते हुए कैफीनयुक्त पेय स्टिंग की 21,200 केन सीज कर दीं। कार्रवाई के दौरान उत्पाद के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।

    यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला तथा जिला कलक्टर अतुल प्रकाश के निर्देशानुसार की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।

    अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खैरथल डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उत्पाद के लेबल पर “स्टिम्युलेट्स माइंड”, “एनर्जाइजेस बॉडी” तथा अन्य प्रचारात्मक दावे अंकित पाए गए। इन दावों के संबंध में जांच के लिए 180 मिलीलीटर की कुल 21,200 केन सीज कर उनके नमूने परीक्षण हेतु लिए गए।

    कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मनसा चौक स्थित होटल आरसी पैलेस से दही और पनीर के नमूने भी लिए तथा संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के दिशा-निर्देशों के अनुसार कैफीनयुक्त पेयों के लेबल पर “एनर्जी ड्रिंक”, “स्पोर्ट्स ड्रिंक”, “स्टिम्युलेट्स माइंड” अथवा “एनर्जाइजेस बॉडी” जैसे दावों का उल्लेख भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आ सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा हाल ही में संबंधित पेय निर्माण कंपनियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here