More
    Homeराजस्थानअलवर33वां स्थापना दिवस पर सजा मां वैष्णो देवी मंदिर, उमड़े श्रद्धालु

    33वां स्थापना दिवस पर सजा मां वैष्णो देवी मंदिर, उमड़े श्रद्धालु

    अलवर में मां वैष्णो देवी के स्थापना दिवस पर भंडारा आयोजित, हजारों भक्तों ने लिया प्रसाद

    अलवर। शहर के सोनावा डुंगरी स्थित विवेकानंद नगर सेक्टर-3 के प्राचीन मां वैष्णो देवी मंदिर में शुक्रवार को 33वां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

    मंदिर के पुजारी भुवनेश्वर शर्मा ने बताया कि मां वैष्णो देवी मंदिर का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जुलाई को श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है। इस अवसर पर दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं तथा अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए चुनरी और प्रसाद अर्पित करते हैं।

    कार्यक्रम के दौरान महिला मंडली ने कंचन शर्मा के नेतृत्व में माता रानी के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया और उपस्थित श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ भक्ति रस में डूबे नजर आए।

    आयोजन माता की सेविका सुशीला देवी के सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक परंपरा पिछले कई वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है और प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

    कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here