More
    Homeराजस्थानअलवरसृजक की मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन, साहित्य प्रेमी होंगे शामिल

    सृजक की मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन, साहित्य प्रेमी होंगे शामिल

    अलवर में सृजक की कवि गोष्ठी 12 जुलाई को, युवा और वरिष्ठ कवि सुनाएंगे समसामयिक रचनाएं

    अलवर। प्रतिष्ठित एवं सक्रिय साहित्यिक संस्था ‘सृजक’ की ओर से जुलाई माह की मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन 12 जुलाई (रविवार) को दोपहर 2:30 बजे रेलवे स्टेशन के सामने स्थित संजय नगर कॉलोनी के एम.एन.सी.आई. कोचिंग सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के युवा एवं वरिष्ठ कवियों के साथ बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रहेगी।

    सृजक संस्था के सचिव रामचरण ‘राग’ ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह ‘अदब’ करेंगे। वहीं वरिष्ठ साहित्यकार रघुवर दयाल जैन मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

    उन्होंने बताया कि गोष्ठी में अलवर के प्रायः सभी आमंत्रित युवा एवं वरिष्ठ कवि अपनी समसामयिक, सामाजिक और साहित्यिक विषयों पर आधारित नवीन रचनाओं का काव्य पाठ करेंगे। आयोजन का उद्देश्य साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देना, रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच उपलब्ध कराना तथा साहित्यकारों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करना है।

    संस्था ने शहर के साहित्य प्रेमियों एवं काव्य रसिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कवियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here