More
    Homeराजस्थानअलवरजीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के घर लूटकांड का खुलासा, आरोपियों से कराई मौका...

    जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के घर लूटकांड का खुलासा, आरोपियों से कराई मौका तस्दीक

    सदर थाना क्षेत्र में पुलिस पहुंची कमिश्नर के घर, कार्रवाई से खुश लोगों ने लगाए ‘अलवर पुलिस जिंदाबाद’ के नारे

    अलवर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर के घर हुई चर्चित लूट की वारदात का खुलासा करने के बाद अलवर पुलिस रविवार को गिरफ्तार आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची। यहां आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मौका तस्दीक कराई और घटना का मौका नक्शा तैयार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए “अलवर पुलिस जिंदाबाद” के नारे लगाए।

    सदर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुनियोजित तरीके से रेलवे ट्रैक के रास्ते फरार हो गए थे, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई तलाश के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात से जुड़े कई अहम खुलासे भी किए हैं।

    घटनास्थल पर दोहराया पूरा घटनाक्रम

    मौका तस्दीक के दौरान पुलिस ने आरोपियों से वारदात का पूरा घटनाक्रम दोहरवाया। उनकी निशानदेही पर घटनास्थल का मौका नक्शा तैयार किया गया तथा जांच अधिकारियों ने घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू का बारीकी से सत्यापन किया। पुलिस का उद्देश्य न्यायालय में मजबूत एवं ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करना है, ताकि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    पुलिस टीम पर हुई पुष्पवर्षा

    जब पुलिस आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने “अलवर पुलिस जिंदाबाद” के नारे लगाए और पुलिसकर्मियों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि पुलिस ने कम समय में गंभीर लूटकांड का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर आमजन का भरोसा मजबूत किया है।

    शहर में फैली थी सनसनी

    गौरतलब है कि जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर के घर हुई लूट की घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। लगातार जांच, तकनीकी विश्लेषण और सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटकांड का सफल खुलासा किया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान में जुटी हुई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here