More
    Homeराज्ययूपीअग्निवीरों को मिले शहीद का दर्जा- महेन्द्रनाथ यादव

    अग्निवीरों को मिले शहीद का दर्जा- महेन्द्रनाथ यादव

    बस्ती । मुण्डेरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 पटेल नगर उमरी अहरा निवासी अग्निवीर 22 वर्षीय नरेन्द्र कुमार यादव की शहादत से शोक की लहर है। समाजवादी पार्टी  जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, विधायक  कवीन्द्र  चौधरी ‘अतुल’ के साथ सपा का एक प्रतिनिधि मण्डल अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव के घर पहुंचा और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बधाते हुये  समाजवादी पार्टी बस्ती द्वारा एक लाख  रुपये का आर्थिक सहयोग देते हुये हुए परिजनों को हर सम्भव मदद  का   भरोसा   दिया । ज्ञात रहे कि वर्ष 2024 में नरेन्द्र अग्निवीर योजना में शामिल हो गए और 24 नवंबर 2024 को बेंगलुरु में छह माह की ट्रेनिंग के बाद उनकी तैनाती अग्निवीर सेना में राजस्थान के बीकानेर में हुई थी। गत 4 जुलाई को नरेन्द्र देश सेवा के दौरान शहीद हो गए । सपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बधाते हुये कहा कि अग्निवीर योजना के कारण नरेन्द्र कुमार यादव की शहादत को सेना और सरकार भले न स्वीकार करें किन्तु जिसने अपनों को खोया है वहीं इस दर्द को समझते हैं। कहा कि समाजवादी पार्टी ने अग्निवीर योजना का मुख्य विरोध किया था किन्तु केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश के ऐसे युवाओं से शहादत का अधिकार भी छीन लिया जो इसके अधिकारी है। कहा कि दुःःख की इस घड़ी में सपा दुःखी परिवार के साथ है। उन्होने मांग किया कि अग्निवीरों को सैनिकों की भांति सुविधा और शहादत का दर्जा दिलाया जाय।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here