More
    Homeराजस्थानअलवरशहरी-ग्रामीण सेवा शिविर 13 जुलाई को, जिलेभर में मिलेगी योजनाओं की सुविधा

    शहरी-ग्रामीण सेवा शिविर 13 जुलाई को, जिलेभर में मिलेगी योजनाओं की सुविधा

    विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में लगेंगे शहरी-ग्रामीण शिविर, एक ही स्थान पर होगा समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ

    अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से 13 जुलाई को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी परिवेदनाओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेंगे तथा पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

    इन वार्डों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर

    13 जुलाई को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 57, 58 एवं 59, नगर पालिका बड़ोदामेव (वार्ड 22), खेड़ली (सभी वार्डों के लिए फॉलोअप शिविर), बहादुरपुर (वार्ड 25), रामगढ़ (वार्ड 32), नौगांवा (वार्ड 20), कठूमर (वार्ड 20), थानागाजी (वार्ड 22), मालाखेड़ा (वार्ड 20), गोविंदगढ़ (वार्ड 20 एवं 21), लक्ष्मणगढ़ (वार्ड 20 एवं 21) तथा राजगढ़ (वार्ड 38) के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। संबंधित निकायों के कार्यालय परिसरों में शिविर लगाए जाएंगे, जबकि नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में समस्त यूआईटी क्षेत्र के लिए शिविर आयोजित होगा।

    इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

    ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत अलवर तहसील की कस्बा डेहरा, गोविंदगढ़ की पालड़ा, कठूमर की डोरोली, लक्ष्मणगढ़ की ईटेड़ा, मालाखेड़ा की लीली एवं बिलंदी, नौगांवा की चीड़वा, रामगढ़ की नंगला बंजीरका, प्रतापगढ़ की पड़ाकछापली, थानागाजी की क्यारा तथा रैणी तहसील की राजपुर छोटा ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे।

    जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का मौके पर समाधान कराएं तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here