More
    Homeराजस्थानअलवरअंगदान किसी अन्य व्यक्ति को जीवनदान देने का सर्वोच्च मानवीय संकल्प- आर्तिका...

    अंगदान किसी अन्य व्यक्ति को जीवनदान देने का सर्वोच्च मानवीय संकल्प- आर्तिका शुक्ला

    अंगदान संकल्प के लिए सभी विभागों में होगी सामूहिक शपथ, आधार प्रमाणीकरण के जरिए ऑनलाइन सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

    अलवर। अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 13 जुलाई को जिलेभर में ऑनलाइन सामूहिक अंगदान शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी राजकीय विभागों, कार्यालयों, स्वायत्तशासी संस्थाओं, स्थानीय निकायों, राजकीय शिक्षण संस्थानों तथा अधीनस्थ कार्यालयों में आधार आधारित ऑनलाइन माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंगदान की शपथ दिलाई जाएगी।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि अंगदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का सर्वोच्च मानवीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ना है।

    उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कार्यालयों एवं संस्थानों में अधिकतम अधिकारियों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। शपथ निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से दिलाई जाएगी। प्रत्येक कार्यालय में कार्यक्रम के सफल संचालन और प्रतिवेदन के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा।

    जिला कलक्टर ने बताया कि कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद प्रत्येक विभाग उसी दिन शपथ लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संख्या मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उपलब्ध कराएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऑनलाइन शपथ प्रक्रिया, तकनीकी सहायता और आवश्यक समन्वय उपलब्ध कराया जाएगा।

    उन्होंने सभी विभागों से इस जनहितकारी अभियान को पूर्ण गंभीरता एवं उत्साह के साथ सफल बनाने तथा अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here