More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में दिनदहाड़े अपहरण का ड्रामा! पुलिस ने कुछ ही देर में...

    अलवर में दिनदहाड़े अपहरण का ड्रामा! पुलिस ने कुछ ही देर में पलट दी पूरी कहानी

    अलवर पुलिस ने किया स्विफ्ट कार समेत युवक दस्तयाब, जांच में सामने आया किराये की कार के नुकसान का विवाद

    अलवर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े युवक के कथित अपहरण की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अलवर पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर विशेष अभियान शुरू किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही देर में युवक, एक संदिग्ध युवक और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को दस्तयाब कर लिया गया।

    पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एसएमडी सर्किल से आगे जीडी कॉलेज के सामने एक युवक को कुछ लोग जबरन स्विफ्ट कार में बैठाकर ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट जारी कर तत्काल नाकाबंदी कराई गई।

    पुलिस की तेज कार्रवाई के दौरान बगढ़ और रामगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से कथित अपहृत युवक रोहित, एक संदिग्ध युवक तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को कुछ ही समय में सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।

    प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने जो तथ्य आए हैं, उनके अनुसार मामला किसी संगठित अपहरण का नहीं, बल्कि किराये की कार के एक्सीडेंट के बाद हुए नुकसान की भरपाई को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के दौरान युवक को कार में बैठाकर ले जाया गया, जिसके बाद अपहरण की सूचना फैल गई और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

    फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान और रिपोर्ट लेकर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इस पूरे घटनाक्रम में अलवर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया से युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संवेदनशील मामलों में सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करना प्राथमिकता है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here