सकल दिगंबर जैन समाज के आयोजन में चातुर्मास की मंगल शुरुआत, मुनि श्री 108 सुभद्रसागर जी महाराज का मिलेगा सान्निध्य
अलवर। सकल दिगंबर जैन समाज, शिवाजी पार्क, अलवर के तत्वावधान में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को मंगल चातुर्मास कलश स्थापना समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन दोपहर 1 बजे से श्री पल्लीवाल जैन महासभा भवन, हसन खां मेवात नगर, अलवर में मुनि श्री 108 सुभद्रसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार मुनि श्री 108 सुभद्रसागर जी महाराज, मुनि श्री 108 पावनसागर जी महाराज (जंगल वाले बाबा) के परम प्रभावक शिष्य हैं। वे अपने संयम, सरलता और आध्यात्मिक जीवन के कारण श्रद्धालुओं के बीच विशेष सम्मान प्राप्त हैं।
समारोह में श्रद्धालु विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर धर्मलाभ अर्जित करेंगे। इसी के साथ चार माह तक चलने वाले चातुर्मास के दौरान धर्म, साधना, स्वाध्याय, प्रवचन और आध्यात्मिक गतिविधियों का विधिवत शुभारंभ होगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में अलवर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समारोह के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज की भी व्यवस्था की गई है।
सकल दिगंबर जैन समाज ने सभी धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुनिश्री के सान्निध्य का लाभ लेने तथा चातुर्मास के मंगलारंभ को सफल बनाने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


