More
    Homeराजस्थानअलवरलोक संगीत संध्या से सजेगी लक्ष्मणगढ़ की शाम, 19 जुलाई को दिखेगी...

    लोक संगीत संध्या से सजेगी लक्ष्मणगढ़ की शाम, 19 जुलाई को दिखेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक

    संगीत संध्या में कालबेलिया, चरी और भवाई नृत्य सहित कई रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण का केंद्र

    लक्ष्मणगढ़। श्री सार्वजनिक पुस्तकालय के तत्वावधान में राजस्थान नाटक संगीत अकादमी, जोधपुर के सहयोग से 19 जुलाई को लक्ष्मणगढ़ में भव्य लोक संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार शाम 7 बजे रामलीला मंच, पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित होगा।

    श्री सार्वजनिक पुस्तकालय के अध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थानी लोक कला, संस्कृति और पारंपरिक संगीत को आमजन तक पहुंचाना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

    लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण

    आयोजन के दौरान कालबेलिया नृत्य, चरी नृत्य, भवाई नृत्य, लोक गायन तथा अन्य पारंपरिक राजस्थानी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में कला एवं संस्कृति प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।

    आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लोक संस्कृति के इस रंगारंग आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here