बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, ग्रामीण क्षेत्रों से बाबा श्याम के दर्शन होंगे आसान
लक्ष्मणगढ़। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) के दौसा डिपो की ओर से लक्ष्मणगढ़ से खाटू श्याम जी के लिए नियमित सीधी बस सेवा का शुभारंभ 20 जुलाई से किया जा रहा है। नई बस सेवा शुरू होने से लक्ष्मणगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी।
रोडवेज के अनुसार बस प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे लक्ष्मणगढ़ से रवाना होकर हरसाना, मंडावर, महुआ, दौसा और जयपुर होते हुए दोपहर 1:00 बजे खाटू श्याम जी पहुंचेगी।
वापसी में बस दोपहर 1:45 बजे खाटू श्याम जी से प्रस्थान करेगी और रात्रि 8:30 बजे लक्ष्मणगढ़ पहुंचेगी।
नई बस सेवा शुरू होने की खबर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। अब उन्हें खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए बार-बार वाहन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी और एक ही बस से सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सीधी बस सेवा से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी सुविधा होगी। नियमित संचालन से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालु आसानी से बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

