More
    Homeदेशतोड़फोड़ करने वालों की बढ़ी मुश्किलें, CJP प्रदर्शन मामले में दर्ज हुईं...

    तोड़फोड़ करने वालों की बढ़ी मुश्किलें, CJP प्रदर्शन मामले में दर्ज हुईं पांच एफआईआर

    हिंसा के बाद CJP ने जारी रखा आंदोलन, CCTV फुटेज से तोड़फोड़ करने वालों की पहचान में जुटी पुलिस

    नई दिल्ली: नीट परीक्षा धांधली के विरोध और शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलावों की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर एक माह से जारी आंदोलन सोमवार को हिंसक रूप ले चुका है। इसके बावजूद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को भी अपना ‘संसद चलो मार्च’ जारी रखने की घोषणा की है।

    जंतर-मंतर पर दोबारा जुटे आंदोलनकारी, सुरक्षा तंत्र मुस्तैद

    पार्टी द्वारा सत्याग्रह जारी रखने की अपील के बाद मंगलवार सुबह से ही आंदोलनकारी पुनः जंतर-मंतर पर एकत्रित होने लगे हैं। बिगड़ते माहौल और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी नफरी मौके पर मुस्तैद कर दी गई है। पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

    तोड़फोड़ के मामले में 5 प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी से पहचान जारी

    सोमवार को प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प और तोड़फोड़ को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट सहित विभिन्न थानों में पुलिस ने अब तक कुल पांच एफआईआर दर्ज कर ली हैं, जबकि कुछ और मामले दर्ज होने की संभावना है। पुलिस प्रशासन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर उपद्रव में शामिल चेहरों की पहचान करने और कानूनी कार्रवाई करने में जुटा हुआ है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here