More
    Homeराजस्थानअलवरजगन्नाथ मेले में भटकी महिला को परिजनों से मिलाया, पुलिस की संवेदनशील...

    जगन्नाथ मेले में भटकी महिला को परिजनों से मिलाया, पुलिस की संवेदनशील पहल

    संदिग्ध हालत में जगन्नाथ मेले में अकेली घूम रही महिला की पहचान कर अरावली विहार थाना पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया

    अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित रूपबास में आयोजित जगन्नाथ जी मेले के दौरान एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अकेली घूमती हुई मिली। मेले में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला की पहचान कर उसके परिजनों से संपर्क किया और सुरक्षित उन्हें सौंप दिया।

    अरावली विहार थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के दौरान पुलिस को महिला अकेली और असहाय अवस्था में घूमती हुई मिली। पूछताछ करने पर वह अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने धैर्यपूर्वक बातचीत कर उसकी पहचान और परिजनों की जानकारी जुटाई।

    जांच में महिला की पहचान मालाखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।

    कुछ ही देर में महिला के परिजन अरावली विहार थाने पहुंचे। आवश्यक पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

    थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि जगन्नाथ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या असहाय व्यक्ति की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

    उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि मेले में कोई व्यक्ति भटका हुआ या परेशान दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते उसकी सहायता कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here