More
    Homeराजस्थानअलवरमालाणी एक्सप्रेस का खैरथल व प्रयागराज सुपरफास्ट का राजगढ़ पर ठहराव

    मालाणी एक्सप्रेस का खैरथल व प्रयागराज सुपरफास्ट का राजगढ़ पर ठहराव

    रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बाडमेर-दिल्ली-बाडमेर मालाणी एक्सप्रेस का खैरथल स्टेशन पर एवं प्रयागराज-लालगढ- प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा का राजगढ स्टेशन पर प्रयोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव किया जा रहा है।
    1. गाडी संख्या 20487/20488,बाडमेर – दिल्ली – बाडमेर मालाणी एक्सप्रेस ( द्वि-साप्ताहिक )
    गाडी संख्या 20487, बाडमेर-दिल्ली  मालाणी एक्सप्रेस(द्वि-साप्ताहिक) रेलसेवा जो दिनांक 26.06.25 से बाडमेर से प्र्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खैरथल स्टेशन पर 10.00 बजे आगमन एवं 10.02 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20488, दिल्ली-बाडमेर मालाणी एक्सप्रेस (द्वि-साप्ताहिक) रेलसेवा जो दिनांक 27.06.25 से दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खैरथल स्टेशन पर 18.02 बजे आगमन एवं 18.04 बजे प्रस्थान करेगी।
    2. गाडी संख्या 12403/12404, प्रयागराज-लालगढ-प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा (सप्ताह में 04 दिन)
    गाडी संख्या 12403, प्रयागराज-लालगढ सुपरफास्ट रेलसेवा (सप्ताह में 04 दिन) रेलसेवा जो दिनांक 26.06.25 से प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा राजगढ स्टेशन पर 10.30 बजे आगमन एवं 10.32 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा (सप्ताह में 04 दिन) जो दिनांक 25.06.25 से लालगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा राजगढ स्टेशन पर 16.33 बजे आगमन एवं 16.35 बजे प्रस्थान करेगी।
    3. गाडी संख्या 20403/20404, प्रयागराज-लालगढ-प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा (त्रि-साप्ताहिक)
    गाडी संख्या 20403, प्रयागराज-लालगढ सुपरफास्ट रेलसेवा (त्रि-साप्ताहिक) रेलसेवा जो दिनांक 25.06.25 से प्रयागराज से प्र्रस्थान करेगी वह रेलसेवा राजगढ स्टेशन पर 10.30 बजे आगमन एवं 10.32 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20404, लालगढ-प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा ( त्रि-साप्ताहिक ) जो दिनांक 26.06.25 से लालगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा राजगढ स्टेशन पर 16.33 बजे आगमन एवं 16.35 बजे प्रस्थान करेगी

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here