More
    Homeराजस्थानअलवरजगन्नाथ रथयात्रा में स्काउट-गाइड फैलोशिप ने लगाई शीतल जल सेवा

    जगन्नाथ रथयात्रा में स्काउट-गाइड फैलोशिप ने लगाई शीतल जल सेवा

    श्रद्धालुओं को शरबत व ठंडा पानी पिलाकर निभाया सेवा का धर्म, मानव सेवा का दिया संदेश

    अलवर। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर मंगलवार को अलवर जिला स्काउट एंड गाइड फैलोशिप की ओर से श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सेवा के लिए शीतल जल सेवा शिविर (जल मंदिर) का आयोजन किया गया। यह सेवा शिविर कंपनी बाग के सामने आईसीआईसीआई बैंक के निकट लगाया गया, जहां उमस भरे मौसम में बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा पानी एवं शरबत पिलाकर राहत प्रदान की गई।

    सेवा शिविर में स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ राहगीरों, श्रद्धालुओं और रथयात्रा में शामिल लोगों की सेवा की। भीषण उमस के बीच शीतल पेयजल और शरबत पाकर लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना की।

    अलवर जिला स्काउट एंड गाइड फैलोशिप के जिला अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि संस्था का उद्देश्य “मानव सेवा ही प्रथम धर्म” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान जनसेवा के ऐसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

    उन्होंने बताया कि भविष्य में भी संस्था विभिन्न सामाजिक एवं जनहित के कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा के लिए इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here