अलवर में श्याम भक्ति के बीच केंद्रीय मंत्री ने श्रीमद्भागवत कथा में लिया भाग, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं अलवर सांसदभूपेन्द्र यादव ने शनिवार को रामगढ़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने ग्राम टोडली स्थित श्री उदासीन मंगल आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में भाग लेकर पूज्य महंत श्री ब्रह्ममुनि महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

रामगढ़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बाबा श्याम के समक्ष प्रदेशवासियों की खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम का यह मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। धार्मिक स्थल समाज में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके पश्चात भूपेन्द्र यादव ग्राम टोडली स्थित श्री उदासीन मंगल आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से मिलने वाले आध्यात्मिक संदेश समाज में प्रेम, सेवा, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और सकारात्मक सोच को भी सुदृढ़ करते हैं।
इस अवसर पर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल एवं जयराम जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, अलवर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष संजय नरूका, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, नरेश गोयल, गगनदीप सिंह, देवेंद्र दत्ता, भगवान सैनी सहित जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


