More
    Homeराजस्थानअलवरगो सम्मान अभियान में मंच पर मचा घमासान, नेताओं की नोकझोंक से...

    गो सम्मान अभियान में मंच पर मचा घमासान, नेताओं की नोकझोंक से बिगड़ा माहौल

    अलवर में ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू संगठनों के बीच विवाद, गो संरक्षण के मुद्दे से हटकर आपसी मतभेद बने चर्चा का विषय

    अलवर। गो सम्मान अभियान के तहत जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को मिनी सचिवालय परिसर में उस समय असहज स्थिति बन गई, जब कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। नारेबाजी के बीच आपसी मतभेद खुलकर सामने आने से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया और कार्यक्रम का केंद्र बिंदु ज्ञापन के बजाय नेताओं की बयानबाजी बन गया।

    विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गोवंश की सुरक्षा, सड़कों पर बेसहारा घूम रही गायों की समस्या तथा पशु चिकित्सालयों में डॉक्टरों की कमी जैसे मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान मंच से संबोधन के क्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच असहज स्थिति उत्पन्न हो गई।

    हिंदू नेत्री अंजना दीवान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब सभी हिंदू एक हैं तो सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई युवा अपनी कोचिंग और अन्य जरूरी कार्य छोड़कर कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का अवसर तक नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि गोवंश की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। सड़कों पर गायें बेसहारा घूम रही हैं और पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त चिकित्सकों की कमी के कारण उनका समुचित उपचार नहीं हो पा रहा है।

    वहीं, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि गो सम्मान अभियान पूरी गंभीरता के साथ चलाया जा रहा है और गायों का सम्मान एवं संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मंच पर हुए विवाद के संबंध में उन्होंने विस्तृत टिप्पणी करने से परहेज करते हुए कहा कि यह संगठन का आंतरिक विषय है और इसे वे स्वयं देख लेंगे।

    कार्यक्रम के दौरान नेताओं के बीच सार्वजनिक रूप से हुई नोकझोंक और खींचतान ने पूरे आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए। जिस अभियान का उद्देश्य गो संरक्षण और गो सम्मान का संदेश देना था, उसी कार्यक्रम में संगठनात्मक एकजुटता की कमी खुलकर सामने आई। इस घटनाक्रम को लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा होती रही कि गो संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में आपसी विवाद क्यों हावी हो गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here