More
    Homeदेशराजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे...

    राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात

    नई दिल्ली। पाकिस्तान से अब किसी भी प्रकार की वार्ता न किए जाने का स्पष्ट संदेश देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि भविष्य में कोई बात होगी, तो वह केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर होगी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल वॉर मेमोरियल से राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि PoK भारत का अभिन्न अंग है, जिस पर पाकिस्तान ने गैर-कानूनी तरीके से अधिकार कर रखा है। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल एक सामान्य अवसर नहीं, बल्कि देश के हर उस युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है जो व्यक्तिगत सफलता और राष्ट्रीय कर्तव्य के मध्य के अंतर को समझना चाहता है।

    भारत और पाकिस्तान के दृष्टिकोण में अंतर

    रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के प्राथमिकताओं की तुलना करते हुए कहा कि आज भारत जहां नवाचार और तकनीक के नए शिखर छू रहा है, वहीं पाकिस्तान केवल घुसपैठ की साजिशों में जुटा है। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत चिप डिजाइनिंग, सॉफ्टवेयर निर्माण, डेटा सेंटर्स और UPI जैसी डिजिटल क्रांति से विश्व को जोड़ रहा है, जबकि पाकिस्तान टेरर डिजाइन, स्लीपर सेल, कट्टरपंथी केंद्रों और हवाला के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा देने में व्यस्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान ने भारत की प्रगति के मार्ग में बाधा डालने का दुस्साहस किया, तो भारतीय सेनाएं उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

    'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख और सेना का शौर्य

    सैन्य बलों के पराक्रम की सराहना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सेना ने आतंकवादियों और उनके संरक्षकों को ऐसा सबक सिखाया है जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। इस ऑपरेशन ने यह संदेश पूरी तरह साफ कर दिया है कि अब भारत को आतंकवाद के बल पर डराने की कोशिश करने वालों का अंजाम बेहद भयानक होगा। भारत अपने खिलाफ की गई किसी भी दुस्साहस का उत्तर दुश्मन की कल्पना से कहीं अधिक कठोर और निर्णायक रूप से देने में पूरी तरह सक्षम है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here