More
    Homeराजस्थानअलवरकांवड़ सेवा को समर्पित होगा युवा जोश, लक्ष्मणगढ़ में चार दिवसीय सेवा...

    कांवड़ सेवा को समर्पित होगा युवा जोश, लक्ष्मणगढ़ में चार दिवसीय सेवा शिविर 7 अगस्त से

    शिविर में भोजन, स्नान, विश्राम और दवाइयों की रहेगी निःशुल्क व्यवस्था, पूजन के साथ होगा कांवड़ सेवा का शुभारंभ

    लक्ष्मणगढ़। सावन मास में भगवान शिव के भक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए श्री राम युवा मित्र मंडल द्वारा लक्ष्मणगढ़ में चार दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह सेवा शिविर 7 अगस्त से 10 अगस्त तक जालूकी रोड स्थित अनाज मंडी, लक्ष्मणगढ़ में संचालित होगा। आयोजन को लेकर मंडल के सदस्यों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

    मंडल के सदस्य सचिन गाबा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ 7 अगस्त को सुबह 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन के साथ किया जाएगा। शिविर के माध्यम से हरिद्वार और अन्य तीर्थस्थलों से लौटने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की जाएगी।

    शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी, स्नान, ठहरने एवं विश्राम की व्यवस्था के साथ-साथ निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा और दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। मंडल का उद्देश्य कांवड़ियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सेवा भाव से परिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।

    आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंप दी गई है। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सेवा शिविर को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी सदस्य पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।

    श्री राम युवा मित्र मंडल ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में सेवा कार्य में सहयोग करने तथा शिविर में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here