More
    Homeराजस्थानअलवरभूगोर हनुमान मंदिर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव कल, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था

    भूगोर हनुमान मंदिर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव कल, उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था

    गुरु पूजा और भंडारे के साथ गुरुपूर्णिमा पर होगा कीर्तन, कई राज्यों से पहुंचेंगे भक्त

    अलवर। श्रीश्री 1008 श्री हनुमान मंदिर, भूगोर अलवर में 29 जुलाई बुधवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सत्संग-कीर्तन, गुरु पूजा, यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में पारंपरिक तैयारियां की जा रही हैं।

    मंदिर के गद्दीनशीन महाराज विवेक प्रधान ने बताया कि गुरुपूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत मंगलवार शाम से सत्संग एवं भजन-कीर्तन के साथ होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गुरु महिमा का गुणगान करेंगे। भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

    उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे गुरु पूजा एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। भक्त गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पूजा-अर्चना करेंगे तथा प्रसाद ग्रहण करेंगे।

    गुरुपूर्णिमा महोत्सव में राजस्थान के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

    मंदिर के गद्दीनशीन महाराज विवेक प्रधान ने श्रद्धालुओं से गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर पहुंचकर गुरु पूजा, यज्ञ, सत्संग-कीर्तन एवं भंडारे में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here