शिव मंदिर के पास सिंगल फेज बोरिंग का शुभारंभ, ग्रामीणों को बेहतर पेयजल उपलब्ध कराने की पहल
सोडावास। ग्राम पंचायत जसाई में ग्रामीणों को बेहतर एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गांव के शिव मंदिर के समीप सिंगल फेज बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच पंडित वीरेंद्र शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में अतिरिक्त पेयजल स्रोत की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा बोरिंग कार्य शुरू कराया गया है, जिससे भविष्य में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।
सरपंच पंडित वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि बोरिंग शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्र के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने में बड़ी सुविधा मिलेगी। ग्राम पंचायत का लक्ष्य प्रत्येक घर तक पर्याप्त, स्वच्छ एवं नियमित पेयजल पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम के दौरान गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें शेरसिंह चौधरी, लीलाराम चौधरी, डॉ. फुलसिंह, राजेंद्र मास्टर, वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सरपंच रामकुमार, राजेंद्र गुप्ता, दयानंद मास्टर, अतरसिंह चौधरी, विजय सिंह, रणधीर डांगी, राकेश चौधरी, रामसिंह पटेल, मुकेश पटेल, झब्बू पटेल, जसवीर चौधरी, जगत डॉक्टर, कप्तान सिंह, कर्मवीर सैन, विजेंद्र स्वामी, संजय चौधरी, मुनिम चौधरी, राहुल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के इस प्रयास की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि बोरिंग सफल होने के बाद गांव की पेयजल व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा लोगों को नियमित जलापूर्ति का लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


