More
    Homeराजस्थानजयपुरभारत को तरक्की, न्याय और समावेशी विकास के रास्ते पर आगे ले...

    भारत को तरक्की, न्याय और समावेशी विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का वास्तविक विजन केवल राहुल गांधी जी के पास- जूली

    भारत के युवाओं की आवाज को बताया राहुल गांधी, टीकाराम जूली बोले- रोकने की हर कोशिश से और बुलंद होगी गूंज

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत के करोड़ों युवाओं की बुलंद आवाज बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बोलने से रोकने का हर प्रयास पूरी तरह विफल साबित होगा और जितनी बार उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जाएगी, वह उतनी ही अधिक ताकत और प्रखरता के साथ पूरे देश में गूंजेगी।

    टीकाराम जूली ने कहा कि चाहे संसद का पटल हो या देश का कोई अन्य लोकतांत्रिक मंच, भारत के करोड़ों लोग राहुल गांधी के विचारों को सुनना चाहते हैं। उनके अनुसार देश की जनता यह भली-भांति समझती है कि भारत को तरक्की, न्याय और समावेशी विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का स्पष्ट दृष्टिकोण राहुल गांधी के पास है।

    उन्होंने भाजपा नेताओं को राजनीतिक परिपक्वता और लोकतांत्रिक सोच अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि संकीर्ण मानसिकता छोड़कर राहुल गांधी के विचारों को खुले मन से सुनना चाहिए। जूली ने कहा कि राहुल गांधी की बातों में देश के भविष्य को लेकर गहराई और दूरदर्शिता दिखाई देती है, जिसे नजरअंदाज करना लोकतंत्र के हित में नहीं होगा।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश के युवाओं तथा आम नागरिकों के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में वे स्वयं भी जनता की आवाज बुलंद करते रहेंगे और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए हर मंच पर संघर्ष जारी रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here