More
    Homeबिजनेसबीईएमएल के शेयर में 16% से अधिक तेजी, उषा मार्टिन के शेयर...

    बीईएमएल के शेयर में 16% से अधिक तेजी, उषा मार्टिन के शेयर टूटे

    नई दिल्ली: शेयर बाजार के कामकाज में शुक्रवार को बंपर तेजी दर्ज देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 182 अंक की मजबूती पर 76993 अंक के लेवल पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी 67 अंक की मजबूती पर 234 अंक के लेवल पर बंद हुआ है। दिन के कामकाज में सेंसेक्स ने 77000 और निफ्टी ने 23500 नया रिकॉर्ड हाई छू लिया था। शेयर बाजार के कामकाज में तेजी के बीच बीईएमएल के शेयरों में 16.3 फ़ीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई जबकि उषा मार्टिन के शेयर तीन फ़ीसदी से अधिक गिरकर बंद हुए हैं। शेयर बाजार के कामकाज में अच्छी तेजी के बीच निफ्टी के आईटी इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टरल इंडेक्स तेजी पर बंद हुए हैं। दिन के कामकाज में बीएसई सेंसेक्स ने 77000 के लेवल को पार कर लिया था जबकि निफ्टी 23 500 के लेवल के पार चला गया था।

    पीएसयू और डिफेंस शेयरों का हाल

    शुक्रवार को शेयर बाजार के कामकाज की समाप्ति अच्छी तेजी पर हुई है। बीईएमएल लिमिटेड के शेयरों में 16 फ़ीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। मजगांव डॉक का शेयर 15 फीसदी से अधिक की तेजी पर बंद हुआ। गार्डन रीच शिप बिल्डर सात फ़ीसदी से अधिक की तेजी पर बंद हुआ जबकि भारत डायनामिक्स के शेयरों में 7 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। कोचीन शिपयार्ड का शेयर 6.53 फ़ीसदी की तेजी पर बंद हुआ। राइट्स लिमिटेड के शेयरों में चार फ़ीसदी की तेजी आई जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर तीन फ़ीसदी की तेजी पर बंद हुए। टीटागढ़ रेल, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, सतलुज जल विद्युत निगम और गेल इंडिया लिमिटेड के शेयर में तेजी दर्ज की गई।

    मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले शेयर

    शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी पर बंद हुआ है जिसमें जेके पेपर, वेदांता लिमिटेड, एसबीआई लाइफ, अशोक लीलैंड, एचडीएफसी बैंक, अशोका बिल्डकॉन, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी आई जबकि आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, ओएनजीसी, लार्सन, कोटक महिंद्रा बैंक, विप्रो, टीसीएस जैसी कंपनियों के शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई है। टैक्स मेको रेल, एनएमडीसी लिमिटेड, गेल इंडिया लिमिटेड, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, एनएचपीसी लिमिटेड, इरकॉन इंटरनेशनल, रेलटेल कॉरपोरेशन और आईआरसीटीसी के शेयरों में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई. रेल विकास निगम लिमिटेड, कोल इंडिया, इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन, कंटेनर कॉरपोरेशन और एनटीपीसी के शेयर कमजोरी पर बंद हुए हैं।

    अडानी ग्रुप के में कमजोरी दर्ज की गई

    शुक्रवार को गौतम अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों में से सात के शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि अडानी विल्मर, अडानी पावर और एनडीटीवी के शेयरों में कमजोरी दर्ज की गई। अंबुजा सीमेंट का शेयर दो फ़ीसदी की तेजी पर और अडानी पोर्ट्स का शेयर लगभग दो फ़ीसदी की तेजी पर बंद हुआ है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here