पांच जोन और 12 सेक्टर में बंटा अयोध्या धाम, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी
अयोध्या। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पूरे धाम क्षेत्र को पांच जोन और 12 सेक्टर में विभाजित किया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसके साथ ही क्षीरेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा।
संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है, ताकि भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन सुचारु बना रहे। पूरे धाम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त ड्रोन कैमरों के माध्यम से भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्लान लागू किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन का लाभ मिल सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


