More
    Homeराजस्थानअलवरनीट 2024 पुन: आयोजित हो ,डोटासरा व जूली पर दर्ज मुकदमें वापस...

    नीट 2024 पुन: आयोजित हो ,डोटासरा व जूली पर दर्ज मुकदमें वापस लें

    अलवर. जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को कलेक्टर  को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बिजली—पानी व्यवस्था को सुधारने,गोविन्द सिंह डोटासरा व टीकाराम जूली पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन के बाद मिनी सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
    जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया की   नीट पेपर लीक में संलिप्त अपराधियों की तुरंत गिरप्तारी की जाए। नीट परीक्षा को पुन: आयोजित किया जाए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं कोटा के कांग्रेस के कार्यकर्ताओ पर शांतिपूर्ण प्रदशर्न करने पर दर्ज झूठे मुकदमें वापस लेने सहित जिले की बिगडी हुई कानून व्यवस्था एवं जिले में व्याप्त पानी व बिजली की समस्या अलवर शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के निराकरण कराने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मिली सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। मिश्रा ने कहा कि इस भीषण गर्मी मे अलवर जिले की जनता पानी व बिजली की समस्या से त्रस्त है। जनता को 24 घंटे में से 2 घंटे पेयजल की सप्लाई प्रत्येक घर को सुनिश्चित करवाई जायें तथा जहां नलों की व्यवस्था नहीं है वहां पर टैन्करो से सप्लाई करवाई जावें। 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करवाई जाए, शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए।

    जिले स्तर पर होगा शांतिपूर्वक विरोध-प्रदर्शन

    जिलाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि अगर 7दिन के अन्दर जिला प्रशासन द्वारा उक्त सभी मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रत्येक उपखण्ड पर, कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मण्डल कांग्रेस कमेटियों के माध्यम से विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन के बावजूद भी जनता की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिले स्तर पर शांतिपूर्वक विरोध-प्रदर्शन कर कलैक्टेट का घेराव किया जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here