More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़PWD में नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से 8 साल तक गैंगरेप,...

    PWD में नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से 8 साल तक गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लोक निर्माण विभाग (PWD) में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ करीब 8 साल तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के साथ यह दरिंदगी तब शुरू हुई, जब वह महज 14 साल की नाबालिग थी।

    पीड़िता 30 जनवरी 2026 को अपनी मां के साथ दुर्ग महिला थाने पहुंची और पूरी आपबीती पुलिस को बताई। शिकायत के मुताबिक, यह सिलसिला अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 तक चलता रहा। मुख्य आरोपी कृपा शंकर कश्यप उर्फ राजू, जो PWD में टाइमकीपर के पद पर पदस्थ है, ने डेलीवेज में नौकरी दिलाने का लालच देकर पहली बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

    आरोपी ने इसके बाद पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग रेस्ट हाउस और ठिकानों पर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

    लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण के कारण पीड़िता पूरी तरह टूट चुकी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 65(1), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 व 12 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

    कौन-कौन हैं आरोपी

    इस मामले में जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उनमें

    • विजय स्वाइन

    • अनिल चौधरी

    • गोविंद सिंह नागवंशी

    • कृपा शंकर कश्यप उर्फ राजू (PWD टाइमकीपर)

    • बी. एन. पांडेय (खुद को सांसद का पीए बताने वाला)

    • संजय पंडित शामिल हैं।

    तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

    एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here