More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में ठगी का नया तरीका! किसान सम्मान निधि लिंक भेजकर उड़ा...

    राजस्थान में ठगी का नया तरीका! किसान सम्मान निधि लिंक भेजकर उड़ा दिए ₹1 लाख

    राजस्थान सरकार और पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद साइबर ठगी का सिलसिला थम नहीं रहा। रीछवा कस्बे के निवासी पंकज कुमार कहार भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए और उनके खाते से 1 लाख 5 हजार रुपए उड़ गए।

    पंकज ने बताया कि घटना 10 नवंबर की है। वह गुजरात में कैंपसिंग का काम कर रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे उनके मोबाइल पर पीएम किसान सम्मान निधि का एक लिंक आया। उन्होंने उस पर क्लिक नहीं किया, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा झालरापाटन के उनके खाते से 5 हजार रुपए कट गए।

    लगातार ट्रांजेक्शन के बाद अकाउंट फ्रीज करवाया

    पहले पंकज को लगा कि शायद किसी को भुगतान किया होगा, लेकिन अगली सुबह 11 नवंबर को उसी समय करीब 1 बजे खाते से 6 बार में 10-10 हजार और 2 बार में 20-20 हजार रुपए कट गए। लगातार होने वाली इन ट्रांजेक्शन के बाद पंकज ने तुरंत बैंक में फोन कर अपना अकाउंट फ्रीज करवाया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।

    साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज

    इसके बाद पंकज गुजरात से गांव लौटे और झालावाड़ साइबर क्राइम थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन अभी तक उनके पैसे वापस नहीं आए हैं, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं और परिवार भी परेशान है। पंकज ने साइबर पुलिस से मांग की है कि फर्जी लिंक के माध्यम से कटे 1 लाख 5 हजार रुपए जल्द वापस दिलाए जाएं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here