More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशदेवास से सोनकच्छ के बीच में टोल नाके के पास यात्री...

    देवास से सोनकच्छ के बीच में टोल नाके के पास यात्री बस में आग लगी

    देवास। इंदौर-भोपाल हाईवे पर नेवरी फाटा टोल के पास मंगलवार को यात्री बस में भीषण आग लग गई। यह बस भोपाल से इंदौर की ओर जा रही थी। इस घटना में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि बस में अचानक धुआं उठने लगा। यात्रियों ने तुरंत चालक को इसकी सूचना दी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सडक़ किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस रीवा से गुजरात के सूरत जा रही थी।  शुरुआती आशंका है कि आग पहले डीजल टैंक में लगी, जिसके बाद पीछे से धुआं उठा और फिर पूरी बस में फैल गई। पास से गुजर रहे बाइक सवार ने बस चालक को आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद चालक ने बस रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। बस में सवार कुछ यात्री ही अपना सामान निकाल पाए। बाकी सभी यात्रियों को सामान बस के साथ जल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद कई यात्री सदमे में हैं और कुछ लोग रोते हुए भी देखे गए। एक यात्री बेहोश हो गया, जिसे पुलिस ने संभाला।

    डीजल लीकेज की आशंका

    कुछ यात्रियों ने बताया बस में कुछ किमी पहले ही डीजल डलवाया गया था जिससे बाद डीजल लीकेज हो रहा था, आशंका है कि इससे ही आग फैली हो। बस में मप्र, उप्र, गुजरात के यात्री सवार थे। कुछ लोग प्रयागराज क्षेत्र से रीवा पहुंचे थे फिर वहां से सूरत के लिए बस में सवार हुए थे। हादसे के बाद नेवरी फाटा की ओर से देवास की ओर आने वाले मार्ग का यातायात दूसरी ओर डायवर्ट कर दिया गया था।

    नजदीक फायर ब्रिगेड नहीं होने से आग बुझाने में लगा समय

    घटनास्थल के समीप भौंरासा नगर परिषद में फायर ब्रिगेड नहीं है। ऐसे में सोनकच्छ से फायर ब्रिगेड बुलवाई गई जो करीब 15 किमी से भी अधिक दूर पड़ता है। इसमें समय अधिक लग गया और आग फैलती चली गई, जिससे नुकसान अधिक हुआ। हालांकि गनीमत यह रही कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यात्रियों ने यह भी बताया कि बस में चढऩे-उतरने का एक ही दरवाजा

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here