More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रशारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में भक्तों का तांता, महालक्ष्मी अंबाबाई...

    शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में भक्तों का तांता, महालक्ष्मी अंबाबाई के दर्शन को पहुंचे लोग

    पुणे। पुणे के ऐतिहासिक सारसबाग के निकट स्थित प्रतिष्ठित श्री महालक्ष्मी अंबाबाई मंदिर में शारदीय नवरात्रोत्सव का पर्व बेहद धूमधाम और श्रद्धा के साथ शुरू हो गया है। पावन पर्व के पहले दिन से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है और पूरा परिसर माता के जयकारों से गूंज रहा है।

    भव्य सजावट और घटस्थापना

    नवरात्र के इस खास अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और सुगंधित फूलों से बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया है। पावन पर्व के पहले दिन अहले सुबह पारंपरिक और वैदिक विधि-विधान के साथ घटस्थापना की गई, जिसके बाद देवी अंबाबाई के अलौकिक स्वरूप के दर्शन शुरू हुए।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और प्रबंधन के व्यापक प्रबंध किए हैं। परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए करीब 500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है, ताकि आने वाले नौ दिनों तक चलने वाले विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here