मुम्बई। आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के आईपीएल 2027 सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने की संभावाएं नहीं हैं। जिस प्रकार से ईशान किशन को टीम की कप्तानी सौंपी गयी है। उसके बाद से ही अभिषेक के टीम से जाने की अटकलें तेज हो गयी हैं। वैसे भी आईपीएल की अगली नीलामी से पहले टीमों के बीच खिलाड़ियों को बनाए रखने और रिलीज करने को लेकर बातें चल रही हैं। अभिषेक साल 2019 से ही सनराइजर्स से खेलते रहे हैं और उन्होंने लंबे समय से टीम की कप्तानी करने की इच्छा जताई है। मौजूदा जानकारी के अनुसार, पिछले सत्र से ही सनराइजर्स के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। ईशान को कप्तानी दिए जाने के बाद उनकी नाराजगी की खबरें सामने आई हैं, जिसने इन अटकलों को और बल मिला है।
हालांकि, अभिषेक शर्मा के अगले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद छोड़ने को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। वहीं कहा जा रहा है कि उनसे कई फ्रेंचाइजी की अनौपचारिक स्तर पर बातचीत हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला है। माना जा रहा है कि वह मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स में जा सकते है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स भी उनको ले सकता है। इसका कारण है कि उनके गुय युवराज सिंह दिल्ली से जुड़ गये हैं।
वहीं दूसरे ओर सनराइजर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. शनमुगम का कहन हैकि अभिषेक टीम में ही रहेंगे। ये भी सही है कि अभी तक न ही अभिषेक और फ्रेंचाइजी ने टीम से अलग होने की कोई बात की है।
गौरतलब है कि 2027 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है, जिसके चलते पैट कमिंस जैसे अंतरराष्ट्रीय कप्तान की उपलब्धता पर सवाल बने हुए हैं। यही वजह है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तानी के लिए ईशान किशन को लिया है।
अगर सनराइजर्स हैदराबाद और अभिषेक शर्मा अलग होने पर सहमत होते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस टीम में जाएंगे और यह बदलाव किस तरीके से होगा। सभी टीमों के पास दिसंबर में होने वाली छोटी नीलामी से पहले अपने मुख्य खिलाड़ियों को तय करने के लिए एक महीने से अधिक का समय है।
आईपीएल के अगले सत्र में सनराइजर्स से शायद ही खेलें अभिषेक


