More
    Homeराज्यराजस्थानभाजपा के ताबूत में 400 पार के नारे से ठुकेगी अंतिम कील:...

    भाजपा के ताबूत में 400 पार के नारे से ठुकेगी अंतिम कील: नेता प्रतिपक्ष जूली

    अलवर.जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले भारतीय जनता पार्टी ने अबकी बार 400 पार का जो नारा दिया है, यही नारा उनके ताबूत में अंतिम कील ठोकेगा। जूली बोले संविधान को मिटाने की सोच रखने तथा आरक्षण के विरोधी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर उनके सभी नुमाइंदों की इस लोकसभा चुनाव में जनता ने पतंग काट दी है।
    जूली हरियाणा और पंजाब में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार के बाद आज अलवर कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
    जूली ने कहा कि आज अंतिम चरण का चुनाव संपन्न हो गया है महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त देश के आवाम ने सात चरणों के हुए इन चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोटिंग कर भाजपा नेताओं की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा कि आगामी 4 जून को यानी 72 घंटे बाद देश में इंडिया गठबंधन की सरकार का उदय होगा। उन्होंने कहा कि इस बार न केवल कांग्रेस की सीट ज्यादा आने वाली है बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े चेहरे लोकसभा चुनाव में पराजित होंगे।

    धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल, वाटर कूलर का किया उद्घाटन

    नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव रतनगढ़ पाला में पहुंचकर चावंड माता मेले में शामिल होकर आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। जूली ने गांव बिलंदी में स्व. मूलचंद की प्रतिमा का अनावरण तथा वाटर कूलर का उद्घाटन किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जूली ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की धरोहर है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन निश्चित तौर पर भावी पीढ़ी के दिलों में हमारी संस्कृति को जिंदा रखने में अहम साबित होंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने जूली का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

    ग्रामीण विधायक जूली ने की जनसुनवाई

    अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने शनिवार को मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के राज में बिजली. पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने जूली को अपनी पीड़ा सुनाई, उन्होंने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान की बात कही। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान शिवलाल गुर्जर, पुनखर सरपंच भगवती मीना, सुरेश मीना, हजारीलाल मीना, पूर्व सरपंच करण सिंह चौधरी पप्पू राम, लालाराम सैनी, चुन्नी लाल सैनी, कन्हैयालाल सैनी
    रमेश सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here