More
    Homeराज्यमध्यप्रदेश21 साल बाद MP की सड़कों पर फिर दौड़ेगी सरकारी बस, शुरुआत...

    21 साल बाद MP की सड़कों पर फिर दौड़ेगी सरकारी बस, शुरुआत इन जिलों से

     मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश की सड़कों पर एक बार फिर से सरकारी बसें दौड़ती हुई नजर आने वाली है, क्योंकि मोहन सरकार राज्य में फिर से सरकारी बसें चलाने वाली है, इस सुविधा को सरकार ने 'जनबस' नाम दिया है, राज्य परिवहन निगम की जगह पर अब एमपी सरकार ने यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी बनाई है, यह कंपनी राज्य के 25 जिलों में सरकारी बसों का संचालन करेगी, सालों पहले बंद हो चुकी सरकारी बसों की शुरुआत एमपी के सबसे बड़े शहर इंदौर से होने वाली है, जहां से सबसे पहले बसों का संचालन किया जाएगा |

    मध्य प्रदेश में फिर से सरकारी बसों की शुरुआत अप्रैल 2026 से होने जा रही है. जनबस सेवा की शुरुआत राज्य की आर्थिक राजधानी इंदौर से होगी, इसके बाद यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से राज्य के दूसरे संभागों में भी लागू की जाएगी. सरकार का लक्ष्य है कि अप्रैल 2027 तक यह प्रणाली सभी संभागों और जिलों में लागू हो जाए. हालांकि अभी सरकार ने केवल 25 जिलों का चयन किया है, जहां कंपनी के संचालक मंडल ने राज्यभर में 6,000 रूटों को मंजूरी दी है, इन रूटों पर 10,879 बसों का संचालन किया जाएगा, जिसमें शहरी के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर भी बसों का संचालन किया जाएगा. 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here