More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशMP में आफत की बारिश का अलर्ट, CM ने कलेक्टरों को दिए...

    MP में आफत की बारिश का अलर्ट, CM ने कलेक्टरों को दिए तत्काल तैयारी के निर्देश

    भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की बढ़ती सक्रियता और विभिन्न स्थानों पर बने वेदर सिस्टम के प्रभाव से अगले कुछ दिन भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 7 और 8 सितंबर तक प्रदेश भर में तेज से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस मानसूनी तंत्र का सबसे अधिक प्रभाव राज्य के पूर्वी और उत्तरी जिलों में देखने को मिलेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को दिए हाई अलर्ट के निर्देश

    आगामी तीन-चार दिनों में मूसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी संबंधित और प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपातकालीन या संभावित स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव कार्य के सभी संसाधनों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति पर नजर रखे और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत कार्य शुरू किए जाएं।

    इन जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजगढ़, नर्मदापुरम, गुना, शिवपुरी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अति भारी बारिश का खतरा जताया गया है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, सीहोर, बैतूल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, दतिया, भिंड, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंदसौर, रायसेन, अशोकनगर और ग्वालियर जिलों में मध्यम से भारी वर्षा के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    5 से 7 सितंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए तिथि अनुसार चेतावनी जारी की है। 5 सितंबर को विदिशा, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं रायसेन, सीहोर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, सतना, पन्ना और दमोह जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 सितंबर को गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट रहेगा। 7 सितंबर को रीवा, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और मैहर जिलों में झमाझम बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here