अलवर. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की अलवर खैरथल-तिजारा संयुक्त संघर्ष समिति ने आरडब्ल्यूएसएससी के गठन के विरोध में शुक्रवार को मनुमार्ग कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक खेमचंद सेन ने बताया कि सरकार जलदाय विभाग को निगम बनाने जा रही है। राजस्थान में पानी और सीवरेज संबंधी कार्यों के लिए प्रस्तावित राजस्थान वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज कॉरपोरेशन (आरडब्ल्यूएसएससी) का गठन कर जलदाय विभाग को समाप्त करना चाहती है। इसके विरोध में कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे है। सेन ने कहा कि सरकार आरडब्ल्यूएसएससी को बंद करे। विभाग में नई भर्तियां करें।
जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने आरडब्ल्यूएसएससी के गठन पर किया विरोध प्रदर्शन


