More
    Homeराजस्थानअलवरराजस्थान श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा ने पूर्व मंत्री युनुस खान का...

    राजस्थान श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा ने पूर्व मंत्री युनुस खान का फूंका पुतला

    अलवर. राजस्थान श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा, शाखा अलवर एवं मत्स्य आगार ने पूर्व परिवहन मंत्री व वर्तमान विधायक यूनुस खान की ओर से रोडवेज के बारे में दिए गए बयान के विरोध में केंद्रीय बस स्टैंड पर शुक्रवार को युनूस खान का पुतला फूंका।

    संयुक्त मोर्चा संयोजक हरिओम चुघ ने बताया कि सरकार द्वारा हाल ही में जारी बजट में रोडवेज के लिए 1300 नई बसें और 1650 नई भर्तियों की घोषणा की गई थी। विधानसभा के दौरान निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने इसका विरोध किया। यूनुस खान ने कहा था कि सार्वजनिक परिवहन को परमिट दिया जाना चाहिए। रोडवेज को संसाधनयुक्त नहीं होना चाहिए। रोडवेज राजस्थान में परिवहन सेवाएं देने में असमर्थ है।

    चुघ ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से सभी रोडवेज कर्मचारी आहत महसूस कर रहे हैं। विधायक की रोडवेज के प्रति उदासीनता उनके मंत्री रहने के दौरान भी देखने को मिली थी। जब वे पूर्व में परिवहन मंत्री थे, तो उनके कार्यकाल के दौरान बस स्टैंड प्राधिकरण बनाया गया था और यह घोषणा की गई थी कि सार्वजनिक परिवहन बसें सिंधी कैंप बस स्टैंड से चलेंगी। तब भी कर्मचारियों के विरोध के चलते सिंधी कैंप बस स्टैंड से सार्वजनिक परिवहन की बसें नहीं चलाई जा सकी थीं। उनके कार्यकाल में ही रोडवेज कर्मचारियों के सातवें वेतनमान की घोषणा होनी थी। लेकिन उनका विरोध हुआ और सातवां वेतनमान रोक दिया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर आगे भी इस तरह की बयानबाजी या रोडवेज विरोधी गतिविधियां की गईं तो वे डीडवाना स्थित उनके घर जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। चुघ ने सरकार से नई बसें खरीदने, नई भर्ती करने, वेतन व पेंशन का भुगतान समय पर करने की मांग की।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here