More
    Homeदेशराज्यसभा सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे शख्स को लग्जरी...

    राज्यसभा सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे शख्स को लग्जरी कार से कुचला, शख्स की हुई मौत, आरोपी को मिली जमानत

    नई दिल्ली. मुंबई की पोर्श कार दुर्घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि चेन्नई से एक और हिट एंड रन का मामला सामने आ गया है। सोमवार की शाम को चेन्नई में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के राज्यसभा सांसद की बेटी ने अपनी लग्जरी कार से फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन सिर्फ एक दिन के भीतर उसे जमानत भी मिल गई।

    फुटपाथ पर सो रहे 21 वर्षीय शख्स को कुचला

    जानकारी के मुताबिक, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद बीदा मस्तान राव की बेटी वीदा माधुरी ने सोमवार शाम को चेन्नई में एक व्यक्ति को अपनी बीएमडब्ल्यू कार से कुचल दिया। घटना में 21 वर्षीय सूर्या नामक पेंटर की मौत हो गई, जिसके बाद माधुरी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिर मंगलवार को आरोपी माधुरी जमानत पर रिहा हो गई। यह घटना उस समय हुई है, जब 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक रईसजादे ने कथित तौर पर अपनी पोर्श कार से एक बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे एक महिला सहित दो युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत हो गई थी। किशोर को अभी पुणे के एक सुधार गृह में रखा गया है। बता दें कि इस घटना को एक महीने से भी कम समय हुआ है।

    आठ महीने पहले हुई थी सूर्या की शादी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद माधुरी तो तुरंत मौके से भाग गई, लेकिन उसकी दोस्त कार से उतर गई और दुर्घटना के बाद जमा हुए लोगों से बहस करने लगी। फिर वह भी कुछ देर बाद वहां से चली गई। भीड़ में से कुछ लोगों ने सूर्या को सरकारी रॉयपेट्टा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। सूर्या की शादी को सिर्फ़ 8 महीने हुए थे। उसके रिश्तेदार और पड़ोसी न्याय की मांग करते हुए जे-5 शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन में जमा हो गए। वहीं, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पुलिस ने पाया कि कार बीएमआर (बीडा मस्तान राव) ग्रुप की है और पुडुचेरी में रजिस्टर्ड है। फिर माधुरी को गिरफ़्तार किया गया लेकिन पुलिस स्टेशन से उसे ज़मानत मिल गई।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here