More
    Homeराज्यपंजाबकांग्रेस-भाजपा पर अरविंद केजरीवाल का तीखा हमला, बोले ' दोनों एक ही...

    कांग्रेस-भाजपा पर अरविंद केजरीवाल का तीखा हमला, बोले ‘ दोनों एक ही सिस्टम का हिस्सा

     नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात और पंजाब उपचुनाव में पार्टी की 2 सीटों पर जीत पर कपूरथला हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस देश की राजनीति के सामने एक लंबी लकीर खींचने के लिए आई है, साफ-सुथरी राजनीति देने के लिए आई है। आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा मिलकर काम कर रही हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की गोद में है, उसकी टॉप लीडरशिप भाजपा के साथ मिली हुई है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की पांच सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे थे, लेकिन इस बार जब AAP की एक सीट पर उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस ने वादा तोड़ दिया।

    आप की एक सीट पर चुनाव हुआ तो कांग्रेस ने वादा तोड़ दिया

    कांग्रेस ने वहां उम्मीदवार खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने पांच सीटें छोड़ीं, फिर भी वो हार गए। उन्होंने एक सीट नहीं छोड़ी, फिर भी हम जीत गए।  उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव 'सेमीफाइनल' हैं, असली मुकाबला अब आगे होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस देश में 'सिस्टम' से लड़ रही है। भाजपा  और कांग्रेस एक सिस्टम हैं, पैसा लगाओ, सत्ता पाओ, सत्ता से पैसा कमाओ। यही खेल चल रहा है। आम आदमी पार्टी इस सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शानदार जीत की बधाई देते हुए कहा कि जनता अब साफ-सुथरी राजनीति चाहती है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के पंजाब चुनाव में 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और गुजरात में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी।

    चुनौतीपूर्ण हालात में जीत चमत्कार से कम नहीं: भगवंत मान

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में आम आदमी पार्टी की जीत किसी चमत्कार से कम नहीं। डोर-टू-डोर प्रचार 12 से 1 बजे तक हुआ और इतनी मेहनत का फल जीत के रूप में मिला। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की न थकने वाली ऊर्जा और जनसमर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे तापमान नहीं देखते, बस जनता से जुड़ते हैं। आम आदमी पार्टी ने राजनीति को पैसेवालों और रसूखदारों के दायरे से निकालकर आम लोगों की पहुंच में ला दिया है। सीएम मान ने इस मौके पर गोपाल इटालिया का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे एक पुलिस सिपाही से विधायक बनने तक का सफर तय किया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here