More
    Homeदेशनौतपा शुरू, सूर्य देव का चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश...

    नौतपा शुरू, सूर्य देव का चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश , लोगों को होगा नौ दिन प्रचण्ड गर्मी अहसास

    नई दिल्ली. नौ तपा की शुरूआत शनिवार को सुबह हो गई है। शनिवार सुबह 03 बजकर 16 मिनट पर सूर्य देव चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश कर गए है। इसके बाद 2 जून को मृगशिरा नक्षत्र में जाएंगे। ऐसे में जब तक सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे । लोगों को प्रचंड गर्मी का अहसास होगा। नौतपा के 9 दिन साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं।इन दिनों स्वस्थ रहने और गर्मी से बचने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। नौतपा को नवताप के नाम से भी जाना जाता है। ज्येष्ठ माह के पहले 9 दिनों के दौरान होता है।

    नौतपा ;रोहिणी अगर न तपे तो क्या होता है

    लोक संस्कृतिविद दीप सिंह भाटी कहते हैं कि

    दो मूसा,दो कातरा,दो तीड़ी,दो ताव।
    दो की बादी जळ हरै,दो विश्वर,दो वाव।
    नौतपा के पहले दो दिन लू न चली तो चूहे बहुत हो जाएंगे।अगले दो दिन न चली तो कातरा ;फसल को नुकसान पहुंचाने वाला कीट, तीसरे दिन से दो दिन लू न चली तो टिड्डियों के अंडे नष्ट नहीं होंगे। चौथे दिन से दो दिन नहीं तपा तो बुखार लाने वाले जीवाणु नहीं मरेंगे। इसके बाद दो दिन लू न चली तो विश्वर यानी सांप बिच्छू नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे।आखिरी दो दिन भी नहीं चली तो आंधियां अधिक चलेंगी। फसलें चौपट कर देंगी।

    इन 9 दिनों में तापमान बहुत ऊपर पहुंच जाएगा

    25 मई से 3 जून तक नौतपा का दौर रहेगा। इन 9 दिनों में तापमान बहुत ऊपर पहुंच जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    ये 9 दिन क्यों होते है इतने गर्म

    दरअसल इस समय सूरज की किरणें पृथवी पर सीधी पड़ती है। नौतपा के दौरान सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होता है जिसके कारण भीषण गर्मी पड़ती है।

    अगर सूरज अधिक तपता है तो इसके अच्छे संकेत

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौतपा के 9 दिनों में अगर सूरज अधिक तपता है तो इसके अच्छे संकेत माने जाते है। इसका मतलब अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

    गर्मी से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

    खूब पानी पीए. इस दौरान सबसे जरूरी है आपका हाइड्रेटेड रहना। पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, आम का पन्ना, जलजीरा पानी या लस्सी और छाछ जैसे तरल पदार्थ का सेवन करते रहे। पूरे कपड़े पहनें. तेज गर्मी और धूप से बचने के लिए कोटन और ढीले कपड़े पहनें। बच्चों को इन 9 दिनों में पूरे कवर वाले सूती कपड़े पहनाएं। साथ ही टाइट कपड़े पहनने से बचें। छाता और चश्मा पहनें. अगर आप इन 9 दिनों के दौरान कहीं बाहर जा रहे हैं तो अपने साथ छाता लेकर चले। सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल भरपूर करें। साथ ही अच्छी क्वालिटी के सनग्लास से आंखों को ढककर रखें। इस समय बाहर न जाएं. कोशिश करें कि घर से बाहर केवल जरूरी काम के लिए ही निकले। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न जाने दें।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here