More
    Homeराज्यराजस्थानडॉक्टर की फर्जी मोहर व हस्ताक्षर कर बनाया प्रमाण पत्र, कोरोना से...

    डॉक्टर की फर्जी मोहर व हस्ताक्षर कर बनाया प्रमाण पत्र, कोरोना से मौत का क्लेम उठाने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

     

    अलवर. कोरोना महामारी से मौत का क्लेम उठाने उठाने के लिए डॉक्टर की फर्जी मोहर व हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में शिवाजी पार्क प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रतन बैरवा ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।  फर्जीवाडा उस वक्त पकडा गया जब आरोपी ने कोरोना से मौत होने का जिला प्रशासन के समक्ष क्लेम पेश किया। जांच में मामला फर्जी पाया गया। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेंद्र शर्मा के निर्देश पर चिकित्सा अधिकारी के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है।
    सीएमएचओ डॉ योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शिवाजी पार्क निवासी विजय कुमार ने शिवाजी पार्क के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ रतन बैरवा की फर्जी मोहर बना कर प्रमाण पत्र बनाया। प्रमाण पत्र पर उसने चिकित्सा प्रभारी के फर्जी हस्तार कर डिस्पेज नंबर भी चढा दिए। प्रमाण पत्र में लिखा कि कोरोना पॉजेटिव रिपोर्ट में अजय कुमार की जगह गलती से विजय कुमार दर्ज हो गया। कोरोना पॉजेटिव असल में अजय कुमार था, जिसकी इस महामारी से मौत हो गई। इस प्रमाण पत्र के जरिए उसने कोरोना से हुई मौत के लिए क्लेम पेश कर दिया। जिला कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए सीएमएचओ लिखा। सीएमएचओ डॉ योगेंद्र शर्मा ने जब चिकित्सा अधिकारी डॉ रतन बैरवा से रिपोर्ट मांगी तो उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र पर उनके हस्ताक्षर नहीं है। यह मोहर भी उनकी नहीं है।

    शिवाजी पार्क थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

    शिवाजी पार्क उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ रतन बैरवा ने शिवाजी पार्क निवासी विजय कुमार के खिलाफ थाने में कूट रचित दस्तावेज बनाकर फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लिखा कि वे शिवाजी पार्क स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पद स्थापित है। उनकी नाम की मोहर बनाकर फर्जी हस्ताक्षर प्रमाण पत्र जारी किया है। प्रमाण पत्र पर डिस्पेच नंबर भी डाले गए है। पुलिस ने चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here