More
    Homeदुनियाशेख हसीना का दो दिवसीय भारतीय दौरा, पीएम मोदी के साथ की...

    शेख हसीना का दो दिवसीय भारतीय दौरा, पीएम मोदी के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

    नई दिल्ली. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 21 से 22 जून तक दो दिवसीय भारत के दौरे पर है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच राष्ट्रीय राजधानी के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। प्रधानमंत्री शेख हसीना मोदी 3.0 सरकार के गठन के बाद भारत की द्विपक्षीय राजकीय यात्रा पर आने वाली पहली विदेशी मेहमान हैं। वार्ता में विदेश मंत्री एस जयशकर, एनएसए अजीत डोभाल और विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा भी मौजूद थे।

    रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए हमने रक्षा उत्पादन से लेकर सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण तक विस्तृत चर्चा की। हमने आतंकवाद, कट्टरवाद और सीमा के शांतिपूर्ण प्रबंधन पर अपनी सहभागिता को मजबूत करने का निश्चय किया है। हिंद महासागर क्षेत्र के लिए हमारा दृष्टिकोण भी एक समान है। हम हिंद-प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने के बांग्लादेश के फैसले का स्वागत करते हैं। हम बिम्सटेक समेत अन्य क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना सहयोग जारी रखेंगे।”

    एक विशेष साझेदार का औपचारिक स्वागत

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “एक विशेष साझेदार का औपचारिक स्वागत! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में नई सरकार के गठन के बाद द्विपक्षीय राजकीय यात्रा पर पहले अतिथि के रूप में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगवानी की।” रणधीर जयसवाल ने आज एक्स पर पोस्ट किया। शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस मौके पर बांग्लादेश की पीएम का स्वागत करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और कीर्ति वर्धन सिंह भी मौजूद थे। इसके बाद पीएम हसीना ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

    शपथ ग्रहण समारोह में भी लिया था भाग

    प्रधान मंत्री शेख हसीना उन अंतरराष्ट्रीय नेताओं में शामिल थीं, जिन्होंने 9 जून को प्रधान मंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था। पिछले कुछ वर्षों में, भारत और बांग्लादेश ने साझा इतिहास, संस्कृति और भौगोलिक निकटता द्वारा चिह्नित बहुआयामी संबंध बनाए हैं। दोनों पड़ोसियों के बीच मधुर संबंध हैं, जो पीएम मोदी और शेख हसीना के नेतृत्व में और भी विस्तारित हुए हैं। वर्ष 2023 में रिश्ते की मजबूती के प्रतीक के रूप में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय गतिविधियों में तेजी देखी गई। दोनों प्रधानमंत्रियों ने 18 मार्च को वर्चुअल माध्यम से संयुक्त रूप से भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का उद्घाटन किया। बांग्लादेशी पीएम ने 11 जनवरी, 2023 को वॉइस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट के उद्घाटन सत्र और 17 नवंबर, 2023 को दूसरे वर्चुअल वॉइस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट में भी भाग लिया

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here