More
    Homeराजस्थानअलवरजमीन के कब्जे को लेकर तिजारा में खूनी संघर्ष, लाठी—फार्सियां चली

    जमीन के कब्जे को लेकर तिजारा में खूनी संघर्ष, लाठी—फार्सियां चली

    तिजारा.अलवर/  तिजारा में फिरोजपुर रोड पर शनिवार सुबह जमीन पर कब्जे की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और फार्सियां चली। झगड़े में एक पक्ष के 7 लोग वहीं दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर तिजारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तिजारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज कर गंभीर घायलों को अलवर रेफर कर दिया। पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। एक पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए हैं। घटना तिजारा के फिरोजपुर रोड पर शनिवार सुबह 9:30 बजे की है। तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि सूचना मिली की सुबह 9:30 बजे राजेंद्र यादव और रामवीर गुर्जर के परिवारों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर झगड़ा हो गया था। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों और फर्सियों से हमला कर दिया। हादसे में राजेंद्र यादव पक्ष के 7 और रामवीर गुर्जर पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी तिजारा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर तिजारा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल अलवर रेफर कर दिया है।

     जमीन पर कोर्ट ने लगा रखा था स्टे

    डीएसपी ने बताया कि 1993 में राजेंद्र यादव ने डेढ़ बीघा जमीन को खरीदा था। जिस पर वह पिछले 20 साल से काबिज (मालिक) है। वहीं रामवीर गुर्जर भी खुद को जमीन का मालिक बता रहा है। जिसको लेकर तिजारा कोर्ट ने जमीन पर एक महीने पहले स्टे भी लगा दिया था। वहीं आज सुबह रामवीर गुर्जर के परिवार के लोग जमीन पर कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर लेकर आ गए। इस दौरान रामवीर गुर्जर के परिवार ने राजेंद्र यादव के परिवार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे राजेंद्र यादव पक्ष के राजेंद्र यादव (70), अजय यादव (20), हंसराज यादव (45), सरोज देवी (46), रामरती देवी (68), अनीता देवी (48), अनीता (40) और दूसरे पक्ष के रामवीर गुर्जर (30) घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल अलवर रेफर कर दिया। वहीं रामवीर गुर्जर पक्ष के लोग घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here