More
    Homeराज्यराजस्थानवन मंत्री संजय शर्मा ने विधानसभा में बारां डीएफओ को निलम्बित करने...

    वन मंत्री संजय शर्मा ने विधानसभा में बारां डीएफओ को निलम्बित करने की घोषणा की

    वन मंत्री संजय शर्मा ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए सदन के भीतर ही निलंबन की घोषणा की

    मिशनसच न्यूज, जयपुर। राजस्थान सरकार ने बारां के डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) अनिल यादव को निलंबित कर दिया है। वन मंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए सदन के भीतर ही निलंबन की घोषणा की।

    जानकारी के अनुसार, बारां जिले में वन विभाग से जुड़े गंभीर मुद्दों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे थे। इसी बीच विपक्ष की ओर से सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया, जिस पर जवाब देते हुए वन मंत्री ने साफ किया कि सरकार लापरवाही और गड़बड़ियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी क्रम में उन्होंने डीएफओ अनिल यादव को निलंबित करने की घोषणा की।

    मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और अधिकारियों की लापरवाही को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। अगर किसी अधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

    सदन में हुई इस कार्यवाही के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सरकार के इस कदम को वन विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के बड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

    मिशनसच नेटवर्क की लेटेस्ट न्यूज देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें   https://missionsach.com/shock-to-congress-in-karnataka-one-more-mla-arrested-stir-due-to-ed-action.html

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here