More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़लाल आतंक को बड़ा झटका: पापाराव सरेंडर के लिए तैयार

    लाल आतंक को बड़ा झटका: पापाराव सरेंडर के लिए तैयार

    रायपुर|डेडलाइन के पहले आज बड़ा सरेंडर होने वाला है. जहां छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में टॉप नक्सल कमांडर पापाराव का सरेंडर करने जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों के लगातार बढ़ते दबाव के चलते उसने आत्मसमर्पण का फैसला लिया. मिली जानकारी के मुताबिक, पापराव 12 साथियों के साथ हथियार डालेगा|

    डेडलाइन से पहले लाल आतंक को बड़ा झटका

    पापाराव के सरेंडर से बस्तर क्षेत्र में सक्रिय माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जाएगा. लंबे समय से सक्रिय यह कमांडर इलाके में नक्सली गतिविधियों का अहम हिस्सा माना जाता रहा है|

    कौन है नक्सल कमांडर पापाराव?

    • सीनियर माओवादी कमांडर पापराव पर 25 लाख रुपये का इनाम हैं.
    • जिसे सुनाम चंद्राया, मंगू दादा और चंद्रन्ना के नाम से भी जाना जाता है.
    • पुलिस और खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, करीब 52-55 वर्षीय पापराव राज्य क्षेत्रीय समिति सदस्य (SZCM) होने के साथ-साथ पश्चिम बस्तर डिवीजन का प्रभारी भी है.
    • बताया जा रहा है कि पापराव फिलहाल छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सक्रिय है, जो लंबे समय से माओवादियों का गढ़ माना जाता रहा है.
    • पहले जहां उसके पास 30-35 सशस्त्र कैडर थे, वहीं अब वह केवल 5 सदस्यों के छोटे समूह के साथ ही सक्रिय रह गया है.

    पापा राव सरेंडर कर रहा, तो अच्छी बात है – विष्णु देव साय

    वहीं नक्सलियों के मास्टरमाइंड पापा राव के सरेंडर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री के दृढ़ संकल्प से हो रहा है. नक्सलवाद खाते का डेडलाइन बहुत नजदीक है. इसलिए पापा राव सरेंडर कर रहा है तो अच्छी बात है|

    नक्सलवाद के खात्मे पर आज बड़ा खुलासा होगा – विजय शर्मा

    वहीं नक्सलवाद के खात्मे पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे पर आज बड़ा खुलासा होगा. 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त होगा. डिप्टी सीएम ने कहा कि अहम विषय सामने लाएंगे. ‘ये विषय नक्सलवाद के ताबूत पर आखिर कील होगा’. वहीं विजय शर्मा के बयान के बाद हलचल बढ़ गई है|

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here