More
    Homeराजस्थानजयपुरबीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजनाः रखरखाव कार्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण

    बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजनाः रखरखाव कार्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण

    जयपुर। जलदाय मंत्री कन्हैया लाल के कुशल नेतृत्व में जलदाय विभाग की टीम ने बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित रखरखाव कार्य को निर्धारित शटडाउन अवधि से पहले ही सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।अतिरिक्त मुख्य अभियंता क्षेत्र द्वितीय जयपुर श्री अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि विभाग द्वारा 28 मार्च 2026 को रात्रि 8:00 बजे से 29 मार्च 2026 को रात्रि 8:00 बजे तक आवश्यक रखरखाव कार्यों हेतु शटडाउन प्रस्तावित किया गया था। पूर्व निर्धारित कार्य योजना के अनुसार सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से निष्पादित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कार्य निर्धारित समय से पहले ही पूर्ण कर लिया गया।

    समय से पूर्व शुरू हुआ पम्प संचालन

    सभी कार्य समय पर पूर्ण होने के बाद 29 मार्च को दोपहर 2:30 बजे बीसलपुर इनटेक पम्प हाउस से पम्प संचालन प्रारंभ कर दिया गया। इसके पश्चात सूरजपुरा फिल्टर प्लांट से जल शोधन कर शाम 4:50 बजे जयपुर शहर हेतु पेयजल पंपिंग आरम्भ कर दी गई है। एवं रात्रि 9 बजे पेयजल जयपुर स्थित बालाबाला पम्पहाउस पर पहुंच गया। 

    ट्रांसमिशन पाइपलाइन एवं प्रमुख स्थलों पर किए गए कार्य

    शटडाउन अवधि के दौरान बीसलपुर इनटेक,पम्प हाउस एवं सूरजपुरा फिल्टर प्लांट से जयपुर तक ट्रांसमिशन पाइपलाइन पर महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिनमें-26 किमी एवं 5 किमी चौनेज पर लीकेज निवारण,वीटी पम्प संख्या 2 के एनआरवी गैस्केट की मरम्मत, वीटी पम्प संख्या 7 के स्लुइस वाल्व की मरम्मत,सूरजपुरा फिल्टर प्लांट के सभी रिसीविंग चौंबर एवं चौनलों की सफाई,33 केवी विद्युत प्रणाली, केमिकल एवं अन्य आवश्यक रखरखाव कार्य रेनवाल पम्पिंग स्टेशन पर कार्य,रेनवाल पम्पिंग स्टेशन पर सामान्य विद्युत एवं अन्य रखरखाव कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।

    जयपुर शहर में व्यापक रखरखाव कार्य

    जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर कार्य किए गए, जिनमें प्रमुख हैंः-सीबीआई फाटक, जगतपुरा में 700 मिमी एमएस लाइन का इंटरकनेक्शन,अशोक मार्ग (राजमंदिर क्रॉसिंग) पर रिसाव मरम्मत,किशनबाग नाला पर 150 मिमी एयर वाल्व टेल पीस का प्रतिस्थापन, सेंट्रल पार्क पम्पिंग स्टेशन की इनलेट एवं सक्शन लाइन की मरम्मतबीजेडब्ल्यूएसपी ट्रांसफर पार्ट के सभी 6 पम्पिंग स्टेशनों पर 33 केवी एवं 3.3 केवी बस कपलर का रखरखाव,विभिन्न पम्पिंग स्टेशनों (बालाबाला, जवाहर सर्कल, रामनिवास बाग, अमानिशा, मानसरोवर) पर सीडब्ल्यूआर की सफाई, जवाहर सर्कल पर कॉमन हेडर बाईपास प्रतिस्थापन,शास्त्री नगर में सीडब्ल्यूआर एवं ओएचएसआर की सफाईघाट गेट पर 700 मिमी वाल्व स्थापना,माउंट रोड एवं गेटोर तिराहा पर पाइपलाइन एवं वाल्व मरम्मत कार्य, शहर के विभिन्न खंडों में उच्च जलाशयों की सफाई एवं लीकेज निवारण, ग्रीष्म ऋतु से पूर्व पूरी तैयारी इस व्यापक कार्य योजना के अंतर्गत सभी प्रमुख एवं सामान्य रखरखाव कार्य ग्रीष्म ऋतु से पूर्व पूर्ण कर लिए गए हैं। इससे जयपुर शहरवासियों को आगामी गर्मी के मौसम में निर्बाध, नियमित एवं बेहतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here