More
    Homeराजस्थानजयपुरBJP नेता की दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप, तीन की गिरफ्तारी, क्षेत्र में...

    BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप, तीन की गिरफ्तारी, क्षेत्र में आक्रोश का माहौल

    Rajasthan: झालावाड़ जिले से बड़ी खबर है। बीजेपी नेता और कारोबारी सुरेन्द्र सिंह मेवाड़ा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। हत्या की वजअ भी सामने आई है जो हैरान करने वाली है। हत्यारों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना कबूल किया है। कुछ अन्य आरोपी फरार हैं उनकी भी जल्द गिरफ्तारी के दावे किए जा रहे हैं। इस हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी अब कुछ हद तक कम हो सकी है। झालावाड़ एसपी रिचा तोमर इस पूरे मामले को खुद लीड कर रही है।

    सोमवार सवेरे हुई थी निर्मम हत्या, मंदिर से लौट रहे थे सुरेन्द्र सिंह

    सुरेन्द्र सिंह के बेटे विकास ने पुलिस को बताया था कि सोमवार सवेरे करीब सात बजे उसके पिता सुरेन्द्र सिंह बालाजी मंदिर से लौट रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें घेरकर बुरी तरह से पीटा और हत्या कर फरार हो गए। इस हत्याकांड में पुलिस को ललित स्वामी नाम के आरोपी की जानकारी विकास ने दी थी। इस जानकारी को डवलप कर जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि ललित की सुरेन्द्र सिंह से रंजिश चल रही थी। दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। इसी विवाद और रंजिश का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची गई थी।

    तीन आरोपी अरेस्ट, अन्य की तलाश की जा रही

    इस हत्याकांड के बाद तीन आरोपी ललित स्वामी, अक्षय स्वामी और तेजपाल को अरेस्ट किया गया है। ये तीनों ही मुख्य आरोपी हैं, इनके कुछ साथियों को तलाश किया जा रहा है। सामने आया कि ललित के साथ सुरेन्द्र सिंह ने दो से तीन बार मारपीट की थी और धमकाया था। इसी बात का बदला लेने के लिए ललित कई दिनों से तैयारी कर रहा था। इसके लिए ललित ने अपने परिवार के सदस्यों और कुछ साथियों को तैयार किया। उसके बाद सुरेन्द्र के डेली रूटीन के बारे में जानकारी जुटाई गई। पता चला कि वे रोज सवेरे मंदिर जाते हैं। इसी समय को टारगेट किया गया और मौका देखते ही सुरेन्द्र सिंह की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव और तनातनी का माहौल था, काफी हद तक उस पर काबू किया जा सका है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here