More
    Homeराजस्थानअलवरयूथ कांग्रेस नेता बोले— मंत्रीजी विपक्ष में तो बैठते थे धरने पर,...

    यूथ कांग्रेस नेता बोले— मंत्रीजी विपक्ष में तो बैठते थे धरने पर, अब सरकार में हो ​फिर जनता क्यूं पानी के लिए तरस रही

    अलवर. अलवर जिले की पानी की गंभीर समस्या पर कांग्रेस ने सुस्ती तोड़ते हुए सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप प्रदर्शन किया और वन मंत्री संजय शर्मा पर तंज कसा। यूथ कांग्रेस के राष्टीय सचिव दीनबंधु शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश के वर्तमान वन मंत्री संजय शर्मा जब विपक्ष में थे तो अलवर में पानी की समस्या को लेकर हर 15 दिन में धरने पर बैठते थे, लेकिन अब प्रदेश में भाजपा की सरकार और वे खुद वन मंत्री है, फिर भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा। लोगों को पानी के लिए रात दो बजे तक जागना पड़ रहा है। अब भाजपा के लोग पानी की समस्या पर कुछ भी नहीं बोल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन, जलदाय विभाग के अधिकारी एवं सत्तारूढ़ दल के नेता मिलीभगत कर अलवर की जनता को प्यासी मार रहे हैं। नगर​ निगम में प्रतिपक्ष नेता ने भी महापौर व आयुक्त पर नाला सफाई का अब तक टेंडर नहीं कराने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।

    शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि जिले में पानी का जल स्तर नीचे चला गया है, इसकी आड में प्रशासन व जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण पिछले दिनों से शहर में पानी का संकट और ज्यादा होता जा रहा है। प्रशासन व विभाग को इस समस्या से कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
    शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि शहर में अधिकांश पंपसेट खराब पड़े है। अमृत जल योजना के तहत जो पाइप लाइन डाली गई है, उसे शीघ्र चालू काराया जाए। शहर में निजी टैंकरों द्वारा पानी की सप्लाई की जा रही है। परंतु जलदाय विभाग लापरवाही के कारण लोगों पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। सरकारी टैंकरों से जो पानी डाला जा रहा है, उसमें भेदभाव बरता जा रहा है। इसमें तुरंत सुधार कर सभी क्षेत्रों में समान मात्रा में पानी की सप्लाई की जाए।
    शहर में थ्री फेस, सिंगल फेस की खराब पडी बोरिंगों को ठीक कराया जाए। पाइप लाइन में हो रहे लीकेज रोके जाए। शहर के जलाशयों पर मी​टर गेज लगाए जाए, जिससें जलाशयों में पानी की मात्रा का आमजन को भी पता लग सके। जलाशयों को भरने के लिए रोस्टर प्रणाली अपनाई जाए। शर्मा ने कहा कि यदि सात दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here